फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown violation, case rejistered against 8

लॉकडाउन के उल्लंघन में आठ पर मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Apr 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
lockdown violation, case rejistered against 8
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल - बुदनी रोड एवं महरौनी मार्ग पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर मड़ावरा पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा में तैनात एसआई माकन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चेकिंग के दौरान ग्राम साढ़ूमल, बुदनी रोड और महरौनी मार्ग पर ग्राम साढ़ूमल निवासी रज्जू पुत्र लटकन कुशवाहा समेत आठ लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत नझाई बाजार में कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन होते हुए भी दुकान में भीड़भाड़ लगाकर सामान का वितरण करते पकड़े जाने पर कोतवाली पुलिस ने एसआई अमर बहादुर सिंह की तहरीर पर तुवन मंदिर के पास निवासी मनीष जैन पुत्र स्व. अभय जैन के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed