फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown impliment

मड़ावरा में पुलिस ने कराया लॉकडाउन का पालन, बाजार में पसरा सन्नाटा

Sun, 09 May 2021 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
lockdown impliment
मड़ावरा(ललितपुर)। कोविड संक्रमण की बढ़ती लहर पर काबू करने के लिए 10 मई तक लगाए कोरोना कर्फ्यू के पालन एवं भीड़भाड़ पर नियंत्रण के लिए मड़ावरा में पुलिस को सख्ती करनी पड़ी, जिसका काफी असर शनिवार को बाजार में देखने को मिला।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फल-सब्जी, दूध डेयरी, मेडिकल एवं परचून आदि की दुकानों को निर्धारित समय तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मड़ावरा कस्बे में स्थानीय पुलिस द्वारा दी जा रही रियायत का फायदा उठाते हुए रेडीमेड कपड़ा, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, साज-श्रृंगार, फुटवियर, हार्डवेयर समेत तमाम दुकानदारों द्वारा फायदा उठाते हुए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल लिए जा रहे थे। बाजार में बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बाजार बंद होने के नियत समय के बाद दुकानों पर बैठे दुकानदारों व अनावश्यक भीड़ पर का चालान काटने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अपनाए गए सख्त रवैये के आम नागरिकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। जिम्मेदार नागरिकों की मांग है कि बाजार में इसी तरह भीड़ पर नियंत्रण रखा जाए। पुलिस के सख्त रवैये को देख कर दुकानदारों में हड़कंप का माहौल है, जिसका असर शनिवार को देखने को मिला। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में कम भीड़ रही। बावजूद इसके कुछ दुकानदार अखबार पढ़ने या सब्जी लेने के बहाने बाजार में अपनी दुकानों के पास टहलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed