फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Localty flow dirty water

दो साल से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, रावनवासी परेशान

Sun, 10 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Localty flow dirty water
कस्बा बार के रावन मोहल्ले की गली में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
बार/ललितपुर। कस्बा बार के मोहल्ला रावन में सड़क पर नाली के दूषित पानी के फैलने की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां के लोग पिछले दो सालों से इस समस्या से जूझते चले आ रहे हैं। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के चलते लोगों को घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं, हैंडपंप से भी दूषित पानी निकालता है। इससे मोहल्ले में संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला रावन में दो वर्षों से लगातार सड़क पर ही नालियों का दूषित पानी जमा हो रहा है। इसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे सड़क पर लगभग डेढ़ फिट तक पानी जमा बना रहता है। अधिक दिनों तक पानी जमा होने से दुर्गंध आने लगी है। पैदल जाने वाले राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दूषित पानी से निकलते समय लोग गिर जाते हैं। मच्छर जनित बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं इसी सड़क के किनारे लगा हैंडपंप ही पानी का सहारा है। इससे मजबूरन ही लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर दूषित पानी जमा होने से मोहल्लावासी परेशान हैं। मच्छर पनपने से रात में सोना मुश्किल है। पप्पू सोनी
सड़क पर पानी तो दूर यहां पर पास में लगे हैंडपंप से ही पानी पीना पड़ रहा है। इससे बीमार होने का भय लग रहा है। ग्यासी अहिरवार
घर के बाहर पानी जमा होने से बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। इससे घरों में रखते हैं। इससे बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। अरविन्द सेन
सीसी सड़क निर्माण से पहले पास के ही खेत से पानी की निकासी होती थी, लेकिन अब खेत वाले ने पानी की निकासी बंद कर दी है। इससे सड़क पर पानी भर रहा है। सीसी सड़क पर दोबारा मिट्टी डालकर सीसी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनाराम वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed