{"_id":"59442f664f1c1b7d0a8b48f2","slug":"list-of-anganwadi-and-beneficiaries-will-be-computerized","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटराइज्ड होगी आंगनबाड़ी व लाभार्थियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटराइज्ड होगी आंगनबाड़ी व लाभार्थियों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
computer
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
अपने वाले दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्जी लाभार्थियों को पंजीकृत करके पोषाहार वितरण में होने वाला फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों की सूची को कंप्यूटराइज्ड करने जा रही है। इसको लेकर बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों की सूची का भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों की संख्या में गोलमाल न किया जा सके, इसके लिए प्रदेश सरकार राज्य के समस्त जनपदों में संचालित आंगनाबाड़ी केंद्रों के नाम और उनमें पंजीकृत लाभार्थियों के ब्योरा को कंप्यूटराइज्ड कराया जा रहा है।
इसके अलावा सरकार सभी लाभार्थियों को आधार कार्ड से लिंक भी करा रही है। इस संबंध में बाल विकास सेवा और पुष्टाहार की सचिव अनिता सी मेश्रा ने समस्त बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पूर्व में ही आदेश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
इसी शासनादेश के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका घोष ने जनपद स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों की सूची का भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू करा दिया है। भौतिक सत्यापन के बाद ही लाभार्थियों की सूची को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। गौरतलब है आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से 06 वर्ष तक की आयु वाले बालक-बालिकाओं को, गर्भवती महिलाओं और धात्रिमाताओं को सरकार से मिलने वाले पोषहार से लाभान्वित किया जाता है।
यदि जनपद की बात करें तो पूरे जनपद में नगर क्षेत्र समेत समस्त ब्लॉक क्षेत्रों में कुल 01 हजार 124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 142 केंद्र, विकासखंड बार क्षेत्र में 139 केंद्र, महरौनी क्षेत्र में 138 केंद्र, तालबेहट क्षेत्र में 186 केंद्र, मड़ावरा क्षेत्र में 144 केंद्र, बिरधा क्षेत्र में 182 केंद्र और विकासखंड जखौरा क्षेत्र में 193 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। जनपद के इन समस्त केंद्रों पर बीते मार्च माह की सूची के अनुसार शून्य से छह वर्ष की आयु वाले कुल 1,95,577 बच्चे, 17,510 गर्भवती महिलाएं और 17,918 धात्रि माताऐं केंद्रों पर लाभान्वित हो रही हैं। वर्तमान में विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन कराकर नए सूची तैयार की जा रही है, जिसमें लाभार्थियों की संख्या में परिवर्तन आ जाएगा।