फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Light metro will be taken to the railway station

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन तक ले जाई जाएगी लाइट मेट्रो

Tue, 28 Mar 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Light metro will be taken to the railway station
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी में प्रस्तावित लाइट मेट्रो के रूट में झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन को भी शामिल किया जाएगा। स्टेशन पर मेट्रो का स्टॉपेज बनाया जाएगा। वहीं, स्टेशन के पुनर्विकास के लिए जीआरपी और आरपीएफ थाने को स्टेशन के पास से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
झांसी में लाइट मेट्रो के संचालन की दिशा में कार्यवाही तेजी से जारी है। इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। इसके अलावा इसका रूट तय कर दिया गया है। लेकिन, अब मेट्रो के रूट को रेलवे स्टेशन तक बढ़ाने की तैयारी है। दरअसल, रेल प्रशासन 650 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास करने जा रहा है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन पर मेट्रो का स्टॉपेज बनाने की तैयारी है। ताकि, ट्रेनों में आने-जाने वाले यात्री स्टेशन पर मेट्रो के जरिये आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन के पुनर्विकास के लिए परिसर में बने जीआरपी और आरपीएफ थाने को भी यहां से हटाया जाएगा। इसके स्थान पर यहां पार्क व उद्यान का निर्माण किया जाएगा। इन थानों को रेलवे अपनी जमीन पर कहीं और स्थापित करेगा। हालांकि, अभी इसके लिए जगह का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्लान तैयार किया जा चुका है। स्टेशन के नए स्वरूप की तस्वीरें भी जारी कर दीं गईं हैं। नए स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed