{"_id":"5f24720d8ebc3e9fee66bdbc","slug":"light-cheqing-team-worker-attack-capture-lalitpur-news-jhs1728536140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, कर्मचारियों को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, कर्मचारियों को बंधक बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत कस्बा बांसी में पेट्रोल पंप के पास बिजली चोरी की सूचना पर चेकिंग करने गई विद्युत टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और डंडों से मारपीट कर दी। उन्होंने बिजली कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़वाया।
शुक्रवार की दोपहर में करीब 12:30 बजे अवर अभियंता अन्य विद्युत संविदा कर्मचारियों के साथ झांसी- हाईवे पर छावड़ा पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर बिजली चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंचे। विभाग को सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर ढाबे में चोरी की बिजली जलाई जा रही है। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो ढाबा संचालक के परिवार के कुछ लोगों ने कर्मचारियों का विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन कर्मचारी जांच करने लगे तो आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और कुछ लोगों को बिजली विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। किसी तरह अवर अभियंता छूटकर बांसी पुलिस चौकी पहुंचे व घटना की जानकारी दी। इस पर बांसी पुलिस दल- बल के साथ मौके पर पहुुंची और बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों को आरोपियों से मुक्त कराया।
बांसी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता रामबहादुर ने बताया कि उनकी टीम के साथी कर्मचारियों अर्जुन कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा और कालूराम के साथ डंडों से मारपीट कर दी गई और बंधक बना लिया गया। किसी प्रकार में वहां से निकलकर बांसी पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अन्य साथियों को छुड़ाया। हमले में उन्हें व उनके साथी कर्मचारियों को चोटें आई हैं। अवर अभियंता में थाना जखौरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।