फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leopard seen on the road near Madanpur

Lalitpur News: मदनपुर के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ

Tue, 16 Sep 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen on the road near Madanpur
ललितपुर। मड़ावरा वन क्षेत्र में ग्राम मदनपुर और दारूतला के बीच रविवार रात करीब 9 बजे कुछ राहगीरों ने सड़क पर तेंदुआ देखा। सीओ मड़ावरा के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची और टार्च की रोशनी में खोजबीन की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मड़ावरा केके मिश्रा के मुताबिक राहगीरों ने ग्रामीणों को सड़क पर तेंदुआ की मौजूदगी के बारे में बताया था। वह स्वयं और वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। लेकिन, तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। एहतियात के तौर पर बाहर सो रहे लोगों को घर के अंदर जाने की सलाह दी गई है। जरूरी होने पर ही जंगल में जाने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। उनसे जंगल जाते समय झुंड में चलने व साथ में लाठी ले जाने की बात कही गई। इससे पूर्व छह सितंबर को भी मदनपुर वन बीट के भौंती गांव के पास तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed