फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leopard attacks a calf in Madwara, shepherd saves it with his intelligence

Lalitpur News: मड़ावरा में तेंदुए का बछड़े पर हमला, चरवाहे ने सुझबूझ से बचाया

Mon, 08 Sep 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks a calf in Madwara, shepherd saves it with his intelligence
ललितपुर। मड़ावरा रेंज के मदनपुर के जंगलों में तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। किसी तरह आसपास मौजूद चरवाहों ने उसे बचाया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग जांच की बात कर रहा है। वह तेंदुआ होने की बात से भी इन्कार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद के जंगलों में कई दुर्लभ प्रजाति के जंगली पशु पाए जाते हैं, तो मड़ावरा के जंगलों में भालू, बाघ व तेंदुआ मौजूद हैं। रविवार को ग्राम भौंती निवासी इमरत सिंह जंगलों में अपने जानवर चराने गया तो अचानक तेंदुआ ने बछड़े पर हमला कर दिया। उसने पशुओं की आवाज सुनकर देखा तो तेंदुआ बछड़े को खींच कर ले जा रहा था। उसने बिना घबराए कुल्हाड़ी से उसे डराया, इसके बाद समीप पड़े पत्थराें से तेंदुआ पर वार किया, तब जाकर वह किसी तरह से बछड़े को छोड़कर भागा।
विज्ञापन

उसकी आवाज सुनकर आसपास के चरवाहे भी आ गए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि मड़ावरा के जंगलों में तेंदुए व अन्य हिंसक पशु हैं। घटना जंगल के अंदर की बताई जा रही है। मौके पर वन विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी कि बछड़े पर लगे दांत तेंदुआ के हैं या नहीं। घटना के बाद से आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed