{"_id":"5de9627c8ebc3e54b36afd4a","slug":"lekhpal-will-verify-the-pit-free-roads-lalitpur-news-jhs154254387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढामुक्त सड़कों का सत्यापन करेंगे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढामुक्त सड़कों का सत्यापन करेंगे लेखपाल
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर नई सड़कों का निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने और लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्त कराई गई सड़कों का सत्यापन लेखपालों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में बताया गया के आयुष्मान भारत योजना के तहत 89435 परिवारों का चिह्नींकरण किया जा चुका है और 47741 गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने आवंटित लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में कुल 269822 कार्डधारक परिवार हैं, जिनमें 27281 अंत्योदय एवं 242541 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। डीएम ने समस्त कोटेदारों से सीडिंग एवं फीडिंग की सूचना प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 313 के सापेक्ष अब तक 132 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है।
कन्या सुमंगला योजना के तहत 3084 प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष मात्र 1105 पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी। माह के अंत तक कुल 1891 ट्रांसफार्मर खराब हुए, जिसके सापेक्ष 1885 ट्रांसफार्मर बदले गए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के मामले में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 54279 के लक्ष्य के सापेक्ष 54261 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के भीतर लक्षित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।