फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lekhpal suspended in woman suicide case: She was worried about land measurement

महिला आत्महत्या मामले में लेखपाल निलंबित: जमीन की नाप को लेकर थी परेशान, कीटनाशक दवा का सेवन कर दे दी थी जान

Tue, 07 Oct 2025 09:58 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 07 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

मृतका की पुत्री के मुताबिक उनकी चार एकड़ जमीन गांव में नहर किनारे है। लेकिन वह लोग सिर्फ 70 डिसमिल जमीन पर काबिज है। बाकी की जमीन की नापजोख कराने को उसकी मां काफी प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
Lekhpal suspended in woman suicide case: She was worried about land measurement
मृतका फूलवती - फोटो : संवाद

विस्तार

ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मऊ माफी निवासी 55 वर्षीय फ़ूलवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में लेखपाल मयंक को निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाये थे कि लेखपाल ने जमीन की नाप सही नहीं की। नाप कराने के लिये उससे लेखपाल पचास हजार रूपये की मांग कर रहा था। इस वजह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार ने लेखपाल मयंक स्वामी को दोषी पाये जाने के आरोप में तत्काल निलंबित कर जांच करने के आदेश दे दिये हैं।

विज्ञापन


मृतका की पुत्री पूजा के मुताबिक उनकी चार एकड़ जमीन गांव में नहर किनारे है। लेकिन वह लोग सिर्फ 70 डिसमिल जमीन पर काबिज है। बाकी की जमीन की नापजोख कराने को उसकी मां काफी प्रयास कर रही थी। इस बीच गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई। मृतका फूलवती ने चकबंदी लेखपाल व कानूनगो को जमीन नपवाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन जमीन की नाप सही नहीं हुई। जमीन नाप कराने के नाम पर लेखपाल पचास हजार रूपये की मांग कर रहा था। वहीं, परिवार के ही कुछ लोग उक्त जमीन को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे। इस कारण से फूलवती काफी परेशान चल रही थी। सोमवार की रात को फूलवती घर पर थी। इसी दौरान उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। आठ साल के नाती साहिल ने दूसरे कमरे में मौजूद पूजा को इसके बारे में बताया तो पूजा कमरे में गई। यहां फूलवती की हालत बिगड़ी थी। आनन-फानन परिजन फूलवती को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने फूलवती को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मृतका की पुत्री प्रियंका ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed