{"_id":"613d02358ebc3e88394c7bd2","slug":"lekhpal-slapped-samadhan-diwas-lalitpur-news-jhs2040778192","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान किसान ने समाधान दिवस में लेखपाल को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान किसान ने समाधान दिवस में लेखपाल को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
gov office.jpg
- फोटो : gov office.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार(ललितपुर)। थाना परिसर में शनिवार को चल रहे समाधान दिवस के दौरान जमीन के मामले को लेकर परेशान एक किसान ने लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। यह देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल बीच बचाव किया और आरोपी किसान को पुलिस के हवाले कर दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना बार के कस्बा बार के मजरा टूडासर निवासी किसान दिनेश शनिवार को अपनी जमीन के मामले की शिकायत लेकर थाने में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचा था। इस दौरान वह क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र कुमार गुप्ता से अपनी जमीन की विरासत के बारे में बात करने लगा। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही किसान दिनेश गुस्से में आकर लेखपाल को थप्पड़ जड़ते हुए पीटने लगा। यह देखकर वहां मौजूद अन्य लेखपालों व कर्मचारियों ने तत्काल उसे पकड़कर बीच बचाव किया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन की विरासत चढ़वाने के लिए कई दिनों से परेशान घूम रहा है और इसके लिए वह लेखपाल को कई बार पैसे भी दे चुका है लेकिन उसका काम नहीं किया गया, जिसके चलते वह परेशान था। वहीं लेखपाल ने बताया कि दिनेश उस पर रुपये लेने के झूठा आरोप लगा रहा है। विरासत चढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जब उनके पास आवेदन आया, तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट लगा दी थी। शनिवार को समाधान दिवस में वह कुछ देर बैठा रहा और विरासत के बारे में पूछने के बाद अचानक से वह मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
कस्बा बार क्षेत्र के लेखपाल राजेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह थाना दिवस में उपस्थित था। तभी सुबह करीब 11.35 बजे कस्बा बार के मजरा टूडासर निवासी दिनेश पुत्र काशीराम यादव उसके पाया आया और उससे नाथूराम की विरासत के बार में पूछा, तो उसने बताया कि विरासत हो चुकी है। इतना बताते हुए वह अचानक से उससे झगड़ने लगा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना बार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।