{"_id":"614e29fd8ebc3e054d692879","slug":"legent-s-statues-garland-lalitpur-news-jhs205133022","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई कर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई कर किया माल्यार्पण
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ व एडीएम
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंडलायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों व अन्य स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराने के बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने माल्यार्पण की।
जनपद में शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ कराया गया। यदि कहीं टूट-फूट थी तो उसकी मरम्मत की गई, रंग-रोगन किया गया और आसपास चूने का छिड़काव भी कराया गया। सुबह नौ बजे से राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डीएम अन्नावि दिनेश कुमार, एसपी निखिल पाठक, एडीएम अनिल कुुमार मिश्रा, ईओ निहालचंद समेत अन्य अधिकारियों ने शहर में मुख्य घंटाघर पर चंद्रशेखर आजाद व महात्मा गांधी, सावरकर चौराहा स्थित वीर सावरकर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बाबूलाल फूलमाली, पं. बृजनंदन किलेदार, कर्पूरी ठाकुर, महारानी अवंतीबाई, महारानी लक्ष्मीबाई, पं. परमानंद, पं. बृजनंदन शर्मा, महाराजा अग्रसेन, ज्ञानचंद्र अलया, गणेश शंकर विद्यार्थी, सरदार पटेल सहित सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। बताया गया कि मंडल में झांसी, ललितपुर व जालौन के नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में स्थापित सभी 101 प्रतिमाओं का एक साथ माल्यार्पण हुआ।
प्रतिमाओं के रखरखाव की यह है व्यवस्था
प्रत्येक शुक्रवार को प्रतिमाओं के रखरखाव और उन्हें सम्मान की व्यवस्था लागू की गई है। संबंधित क्षेत्र के किसी अधिकारी द्वारा महापुरुषों/वीरांगनाओं की स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण से पूर्व प्रातकाल मूर्तियों की धुलाई होगी एवं गरिमा के साथ उनकी सफाई एवं आसपास घास की कटाई एवं बागवानी को व्यवस्थित किया जाएगा। यदि किसी प्रतिमा पर पेंट, मरम्मत की आवश्यकता हो तो उसको भी सुनिश्चित करवाया जाएगा।

महापुरूषों को माल्यार्पण करते डीएम व एसपी- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन