फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Legal information given to women in Mehrauni

Lalitpur News: महरौनी में महिलाओं को दी विधिक जानकारी

Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Legal information given to women in Mehrauni
महरौनी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रोदय कुमार के निर्देश पर महेश नौटियाल प्रधान न्यायाधीश/जनपद न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वावधान में महिलाओं से संबंधित विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होगीं तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। शिविर में भरण-पोषण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आमजन को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री विवाह योजना, विकलांगता पेंशन एवं अन्य योजनाओं के संबंध में अवगत कराया गया। घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अक्षयदीप यादव, उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी नंदलाल, संगीता जायसवाल, निधि सिंह, श्याम बिहारी तिवारी, लोकपाल सिंह बुंदेला, मीनेश राय, मोहम्मद खान,अनंतराम कुशवाहा, वीके त्रिपाठी सहित अधिकारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रोहित राठौर मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार महरौनी शेख आलमगीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed