{"_id":"56f04ea24f1c1bf91bf14d24","slug":"led-bubl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग में एलईडी बल्ब का स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग में एलईडी बल्ब का स्टॉक खत्म
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
एलइडी बल्ब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विद्युत विभाग में एलईडी बल्बों का स्टॉक खत्म हो गया है, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने के कारण एलईडी बल्बों के वितरण में विभागीय कर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने एलईडी बल्बों के अतिरिक्त स्टॉक की डिमांड की गई है।
विद्युत विभाग द्वारा तीन माह से गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन परिसर में सात वाट के एलईडी बल्बों का वितरण 85 रुपये में किया जा रहा था। गत दिवस दस हजार एलईडी बल्बों का स्टॉक खत्म हो गया है। इससे विभाग में एलईडी बल्ब लेने आने वाले उपभोक्ताओं को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग द्वारा अब तक 2,250 उपभोक्ताओं को विद्युत बिल के भुगतान की रसीद दिखाए जाने के बाद एक किलोवाट के संयोजन पर सात वाट के दो एलईडी बल्ब और दो किलोवाट के संयोजन पर चार एलईडी बल्बों का वितरण निर्धारित धनराशि के हिसाब से किया जा रहा है। विभाग द्वारा अब तक सात लाख रुपए से अधिक के एलईडी बल्बों का वितरण कर दिया गया है, जबकि 17 एलईडी बल्बों को बदला गया है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त एलईडी बल्बों के स्टॉक को मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को बदले जाएंगे खराब एलईडी बल्ब
ललितपुर। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के निर्देश पर उपभोक्ताओं को दिए गए एलईडी बल्ब खराब होने की दशा में बदलने के लिए सोमवार का दिन नियत किया गया है। प्रत्येक सोमवार को गल्ला मंडी सब स्टेशन स्थित कार्यालय में एलईडी बल्बों को बदलने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया है।
एलईडी बल्बों का वितरण समाप्त नहीं हुआ है। स्टॉक खत्म होने के कारण अतिरिक्त दस हजार एलईडी बल्बों की डिमांड भेज दी गई है। एलईडी बल्ब का स्टॉक प्राप्त होते ही फिर से उपभोक्ताओं को विक्री शुरू कर दी जाएगी।
- अखिलेश कुमार वर्मा,
उपखंड अधिकारी प्रथम, ललितपुर।