फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lathi charge, sticks and firing in Chak Lalon

Lalitpur News: चक लालोन में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Thu, 08 Aug 2024 03:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge, sticks and firing in Chak Lalon
ललितपुर। पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने एक परिवार के लोगो को लाठी-डंडों से पीटा। बंदूक से फायरिंग भी की। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालोन में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार देर रात एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बंदूक से फायर भी किए। इसमें अनुज राजा (14) पुत्र रकपाल सिंह, नत्थू सिंह (75) पुत्र सुबाजी, विक्रम सिंह उर्फ नन्नेराजा (27) पुत्र बब्बू राजा, मुस्कान (17) पुत्री परमार सिंह निवासी ग्राम लालोन को छर्रे लगे। इससे वह सभी घायल हो गए। घायलों को जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed