फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Laptops given to eligible 50 children who lost their parents to Corona

कोरोना में माता-पिता या दोनों को खोने वाले पात्र 50 बच्चों को दिए गए लैपटाप

Tue, 04 Jan 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Laptops given to eligible 50 children who lost their parents to Corona
ललितपुर। कोविड संक्रमण से माता-पिता अथवा कोई एक को खोने वाले ऐसे बच्चे जो कक्षा नौ या इसके ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। ऐसे 50 बच्चों को सोमवार को उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत विकास भवन सभागार में लैपटॉप वितरित किए गए।
विज्ञापन

उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जोखिम में आने वाले ऐसे सभी बच्चें, जिनके माता-पिता या दोनों की कोविड-19 के महामारी के संक्रमण से मृत्यु हो गई है और इन बच्चों के कोई करीबी अभिभावक न हो या होने के बाद भी वह उन्हें अपनाना न चाहें या अपनाने में सक्षम न हो, के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिए जनपद में 180 पात्र बच्चों को डीएम की अध्यक्षता में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें पात्र 50 बच्चें जिनकी आयु 18 वर्ष तक हैं एवं कक्षा-नौ या इससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन एवं प्रतिनिधि राज्य मंत्री सुरेश पंथ ने लैपटॉप मय बैग के वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि योजना अंतर्गत शेष पात्र बच्चों को अगले वित्तीय वर्ष में पात्रता में आने पर नियमानुसार लैपटॉप वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर प्रसाद अग्रहरि, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed