फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   land occupation ruling party leader blame

सत्ताधारी नेताओं पर लगा जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
land occupation ruling party leader blame
ललितपुर। मोहल्ला रैदासपुरा निवासी मन्नूलाल अहिरवार पुत्र छत्ते अहिरवार ने सत्ताधारी दल के कुछ नेेताओं पर लेखपाल से मिलकर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पीड़ित के परिवार के एक चाचा व अन्य एक परिजन ने आराजी जमीन बेच दी थी। इस जमीन का शेष हिस्सा पीड़ित के नाम है लेकिन इस उक्त खरीददार नेेता जालसाजी कर पूरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाईवे की जमीन को भी कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर लेखपाल द्वारा भी गलत रिपोर्ट बताई जा रही है। इससे कब्जा नहीं हट रहा है। इस मामले में पीड़ित ने दूसरे लेखपाल से रिपोर्ट लेने व कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। वहीं शहर के मोहल्ला देवगढ़ रोड निवासी कृष्णकुमार पुत्र केशवदास ने लेखपाल पर जमीन की पैमाइश के एवज में ढाई लाख रुपये की मांग करने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि पीड़ित की आराजी जमीन नगर पालिका हद के अंदर है। मोहल्ला सदनशाह निवासी एक व्यक्ति कब्जा करने के चलते निर्माण कार्य कर रहे हैं। जिसकी नाप कराए जाने की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया। लेखपाल से संपर्क करने पर ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही है। इससे जमीन की पैमाइश नहीं हो पा रही है। वहीं ग्राम कल्यानपुरा निवासी रामप्रसाद ने जमीन की पैमाइश के एवज में लेखपाल पर बीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया कि गांव में तैनात देहा लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के एवज में बीस हजार रुपये की मांग की। जिस पर एक माह पूर्व 20 हजार रुपये दिए थे, तब से अब तक लेखपाल लगातार गुमराह कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि पैसे देने का वीडियो भी है। मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed