{"_id":"605cf3dd8ebc3ec8967e0aa1","slug":"land-not-found-for-classes-lalitpur-news-jhs191764334","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ कक्षाएं बनाने के लिए नहीं मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ कक्षाएं बनाने के लिए नहीं मिली जमीन
विज्ञापन
gov office.jpg
- फोटो : gov office.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बैठने की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वीकृत किए कक्षों के निर्माण में भूमि की कमी आड़े आ रही है। स्वीकृत 16 में से आठ कक्षों के लिए विद्यालय में जमीन नहीं मिली है। इस पर विभागीय अफसरों ने 8 कक्षा कक्षों की धनराशि समर्पित करने का निर्णय लिया है।
जनपद में 1353 विद्यालय कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा के लिए संचालित हैं। कई विद्यालयों में छात्रांकन अधिक होने से कक्षा कक्ष की कमी महसूस की जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए विद्यालयों में कक्षा कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 16 कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए चार लाख सत्तर हजार रुपये की दर से धनराशि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इनमें से 8 विद्यालयों में स्थान का अभाव पाया गया। जिस कारण चिह्नित विद्यालयों में कक्षा कक्ष का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति में विभागीय अफसरों ने अवमुक्त धनराशि को समर्पित करने का मन बनाया है।
इन स्कूलों में नहीं मिली जमीन
प्राथमिक विद्यालय लखनपुरा, इमलीपुरा, बछलापुर, भुचेरा, कुआतला, बड़ोखरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन, सिंदवाहा में जमीन की कमी पाई गई है।
यहां हो रहा निर्माण
विकासखंड तालबेहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय पवा, बादीवर, तेरई फाटक, विकासखंड जखौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड़ा, घटवार, प्राथमिक विद्यालय नदनवारा, विकासखंड महरौनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हैड़ी, विकासखंड मड़ावरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा शामिल हैं।
विज्ञापन
पंचायत भवन में चल रहा पठा का स्कूल
इसे बिडंबना ही कही जाए कि जिले के ही कन्या प्राथमिक विद्यालय पठा के पास अपना खुद का भवन नहीं है और वर्तमान में उसकी कक्षा पंचायत भवन में संचालित है। यहां के प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने अतिरिक्त कक्ष देने की मांग की थी लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका। अब नए वित्तीय वर्ष में भवन की आश है।