फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land not available, building not built, beds worth lakhs getting spoiled

Lalitpur News: न मिली जमीन, न बन सका भवन, लाखों के पलंग हो रहे खराब

Tue, 27 Feb 2024 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Land not available, building not built, beds worth lakhs getting spoiled
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए भवन बनना तो दूर अब तक जमीन तक नहीं मिली है। इसके लिए शासन स्तर से खरीद कर भेजे गए लाखों के अत्याधुनिक 60 पलंग जिला अस्पताल के स्टोर में धूल खा रहे हैं। विभागीय अधिकारी का कहना है कि भूमि का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
करीब दो साल पहले बेहद गंभीर मरीजों के उपचार के लिए 60 पलंग की क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) की स्थापना का प्रस्ताव मंजूर हुआ था। जिला अस्पताल के आसपास 3200 स्क्वायर फीट भूमि पर इसका निर्माण होना था, लेकिन भूमि नहीं मिली तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली जिससे मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उधर, क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए छह माह पहले 60 अत्याधुनिक पलंग जिला मुख्यालय भेज दिए गए। इन पलंग को जिला अस्पताल के स्टोर में रखवा दिया गया है। ये पलंग रिमोट के माध्यम से ही चलते हैं। इनमें मरीज को लेटने के बाद गिरने की समस्या नहीं होगी। पलंग आधुनिक होने के साथ ही सुविधा युक्त हैं, लेकिन इनका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। कई पलंग रखे-रखे खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

----
यूनिट से इन मरीजों को मिलेगा लाभ
क्रिटिकल केयर यूनिट के संचालित होने से हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज हो सकेगा। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया होंगी। ऐसे में गंभीर रोगियों को उपचार के लिए महानगरों में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्रिटिकल केयर यूनिट के 60 पलंग अस्पताल में आ गए हैं, जो आयुष भवन व कुछ अन्य कक्षों में रखे हुए हैं।-डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
-----------
जिला अस्पताल के पास क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर बजट मांगा जाएगा, जिससे उसका निर्माण शुरू कराया सके।-डाॅ. इम्तियाज अहमद,
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed