फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   land fraud

इकरारनामा किसी से, जमीन किसी और को बेचकर धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 26 Aug 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
land fraud
note - फोटो : note
ललितपुर। झांसी जिला के बबीना मेन रोड निवासी एक व्यक्ति ने थाना पूराकलां अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति पर कृषि भूमि का रजिस्टर्ड इकरारनामा कराकर किसी दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचकर उसके तीन लाख 36 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। झांसी के थाना बबीना अंतर्गत बबीना मेन रोड निवासी जाकिर हुसैन पुत्र लियाकत अली ने ललितपुर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने थाना पूराकलां अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति से उसकी भूमि बेचने का इकरारनामा एक लाख रुपये में किया था और छियासी हजार रुपये पेशगी में नगद रजिस्ट्रार तालबेहट के समक्ष प्राप्त करके 22 जनवरी 2018 को पंजीकृत कराया था। बाकी धनराशि 14 हजार रुपये रजिस्ट्री के समक्ष देना बाकी रही। जबकि उक्त लोगों ने उससे ढाई लाख रुपये खेती व ट्रैक्टर की किश्त के लिए ले लिए थे। लेकिन उसने बार-बार कहने के बाद भी जमीन का रजिस्ट्री बैनामा नहीं किया। बीते 11 अगस्त को उसे जानकारी हुई कि उसने उसी जमीन को बबीना के ही दूसरे व्यक्ति को तीन लाख सतासी हजार रुपये में बेच दी है। जिस पर उसने कागज निकलवाए और बीते 14 अगस्त को अपने दो साथियों के साथ उसके पास गए और जमीन के संबंध में बात की तो वह भड़क गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने उसके अब तक 3.36 लाख रुपये हड़प लिए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed