फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Young man hanged himself after losing 50 thousand in IPL betting police station Jakhaura case

ललितपुर: आईपीएल सट्टे में 50 हजार हारने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, थाना जखौरा का मामला

Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
सार

मृतक के भाई नंदराम ने बताया कि उसका भाई आईपीएल में सट्टा लगाता था। वो अपनी बहन से भी 10 हजार रुपये ले चुका था। वह लगभग 50 हजार रुपये सट्टे में हार चुका था।

विज्ञापन
Lalitpur Young man hanged himself after losing 50 thousand in IPL betting police station Jakhaura case
आईपीएल पर सट्टे में 50 हजार हारने पर लगाई फांसी

विस्तार

थाना जखौरा क्षेत्र के गांव मैनवारा में सोमवार देर शाम एक युवक ने जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक आईपीएल का सट्टा लगाता था। 50 हजार रुपये हारने की वजह से उसने फांसी लगाकर जान दी।

विज्ञापन


थाना जखौरा अंतर्गत गांव मैनवारा निवासी सत्यभान (19) पुत्र विक्रम लोधी इंदौर में होटल पर काम करता था। बीते एक माह पहले ही वह घर लौटा था। दो दिन पहले दुर्गा नवमी पर वह अपनी बहन के यहां महरौनी क्षेत्र के गांव भैरा में हवन कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

विज्ञापन

सोमवार को वह बहन से 10 हजार रुपये लेकर खेत पर फसल की मढ़ाई होने की बात कहकर निकल गया। शाम को वह अपने गांव पहुंचा और खेत पर जाकर उसने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब वहां से कुछ ग्रामीण निकले तो उन्होंने शव को फांसी पर लटका देखा तो परिजनों अैर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नंदराम ने बताया कि उसका भाई सत्यभान आईपीएल का सट्टा एवं अन्य गेम भी खेलता था। वह अपनी बहन से भी 10 हजार रुपये लेकर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसकी जेब से रुपये भी नहीं मिले। उसे कुछ ही दिन पहले सत्यभान के सट्टा लगाने के बारे में पता चला है। उसके करीब 50 हजार रुपये हारने की बात पता चली है। इसी वजह से सत्यभान ने फांसी लगाकर जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed