फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur won tournament

ललितपुर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 08 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व. रामनारायण यादव की स्मृति में इलेविन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित महिंद्रा टू व्हीलर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ललितपुर की टीम ने झांसी को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


परवई टीम के खिलाड़ी प्रदीप मैन आफ द मैच चुने गए तो जितेंद्र कबूतरा को मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
क्रिकेट का फाइनल मैच दातार क्रिकेट क्लब परबई झांसी व डायमंड क्रिकेट क्लब ललितपुर के बीच खेला गया। ललितपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इसमें राहुल ने 24, सौरभ नायक ने 21 रन जोड़े।
विज्ञापन


ललितपुर की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। परवई की टीम की ओर से दिनेश ने 4 व रूपेश ने 2 विकेट झटके। परवई की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन, 15.2 ओवर में पूरी टीम 109 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह टीम 28 रन से मुकाबला जीत गई। ललितपुर की ओर से गेंदबाज सचिन ने तीन, मोनू, विक्की, इकराम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में अंपायरिंग बृजबिहारी मिश्रा व धर्मेंद्र गोस्वामी ने की। मैच स्कोरर विभांशु तिवारी और कामेंट्रेटर मोहन पेंटर रहे। इस दौरान समापनकर्ता लखन यादव, मुख्य अतिथि नरेंद्र कड़ंकी, टूर्नामेंट अध्यक्ष नीरज तिवारी मसौरा, विशिष्ट अतिथि शत्रुघ्न यादव, अजय पहलवान व पवन परमार ने विजेता व उप विजेता की शील्ड व नकद पुरस्कार टीम के कप्तानों को सौंपे। आयोजन को सफल बनाने में धीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, नीतेश संज्ञा, अक्षय सोनी आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed