फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Woman's health deteriorates during train journey, declared dead by doctor in Talbehat

Lalitpur: ट्रेन यात्रा के दौरान महिला की बिगड़ी तबीयत, तालबेहट में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Sat, 31 Jan 2026 01:07 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 31 Jan 2026 01:07 PM IST
सार

डॉक्टर सूरज ने बताया कि महिला का पति बिना पोस्टमार्टम कराए ही एक निजी वाहन से शव को अपने गांव अयोध्या वापस ले गया है।

विज्ञापन
Lalitpur: Woman's health deteriorates during train journey, declared dead by doctor in Talbehat
महिला को ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तालबेहट रेलवे स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद अयोध्या निवासी संगीता (लगभग 30 वर्ष) अपने पति इंद्रजीत के साथ सूरत से अपने गांव वापस जा रही थीं। इंद्रजीत सूरत में मजदूरी करते हैं। यात्रा के दौरान संगीता की तबीयत खराब होने पर इंद्रजीत तालबेहट रेलवे स्टेशन पर उतर गए। एंबुलेंस की मदद से पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद संगीता को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर सूरज ने बताया कि महिला का पति बिना पोस्टमार्टम कराए ही एक निजी वाहन से शव को अपने गांव अयोध्या वापस ले गया है। मृतक महिला के दो बच्चे हैं, जो अपने माता-पिता के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed