फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Woman dies due to electric shock, accident happened while cutting fodder in the field

Lalitpur : करंट लगने से महिला की मौत, खेत पर चारा काटने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 21 Aug 2025 08:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 21 Aug 2025 08:53 PM IST
सार

खेत पर चारा लाने के दौरान महिला का हाथ खेत में लगे तारों से छू गया जिससे उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Woman dies due to electric shock, accident happened while cutting fodder in the field
शव के पास रोते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

खेत पर मवेशियों के लिये चारा काटने गयी एक ग्रामीण महिला की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। कस्बा मड़ावरा के नोकापुरा निवासी 32 वर्षीय विनीता पत्नी सरमन कुशवाहा बृहस्पतिवार शाम खेत पर चारा काटने गयी थी।
विज्ञापन

जिसका हाथ लौटते समय खेत में लगी तार से छू गया, जिसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गयी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका एक सीमांत काश्तकार है परिवार में पति मजदूरी करता है। दो बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतका के आश्रितों को शासन से आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed