फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Tractor hits bike, young man going to attend wedding ceremony dies

Lalitpur: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत, तीन गंभीर

Fri, 20 Feb 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 20 Feb 2026 12:02 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की रात को महरौनी-नाराहट मार्ग पर ग्राम ककरुआ के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Tractor hits bike, young man going to attend wedding ceremony dies
सड़क दुर्घटना।

विस्तार

जिले में बृहस्पतिवार की रात को महरौनी-नाराहट मार्ग पर ग्राम ककरुआ के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम परोल निवासी हेमंत (18) पुत्र हरपाल अपने दोस्तों अजय (20) पुत्र दयाराम, रामपाल (22) पुत्र पृथ्वी और रामपाल (23) पुत्र धनीराम के साथ ग्राम पठा विजयपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी उनकी बाइक ग्राम ककरुआ के पास  पहुंची कि सामने से आ रहे की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे चारों युवक बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल हेमंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय, रामपाल, रामपाल को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed