फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur toppers

लखनऊ में सीएम के हाथों सम्मानित हुई जिले की मेधा

Wed, 04 Sep 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
lalitpur toppers
लखनऊ मे मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित मेधावी छात्र छात्राएं - फोटो : LALITPUR
लखनऊ में सीएम के हाथों सम्मानित हुई जिले की मेधा
विज्ञापन

ललितपुर। लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान से लौटे जिले के अधिकारी काफी खुश हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिले के 23 मेधावियों को सम्मानित किया है। मेधावियों को पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये, टेबलेट व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अगले दिन ‘अमर उजाला’ के कार्यक्रम में जिले के टॉपर को सम्मानित किया गया।
जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने को बुलाया गया था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम मलिक और श्री शांन्ति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी के प्रधानाचार्य एचकेएल वर्मा छात्र- छात्राओं को लेकर लखनऊ गए। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर भी शामिल हुए। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं के गौतम कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, ऐश्वर्या मलैया द सनराइज इंटर कालेज कुआंघोषी महरौनी, देव कुमार साहू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, हीरालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, पलक साहू द सनराइज इंटर कॉलेज कुआघोषी महरौनी, प्रीति आचार्य विद्या सागर उच्चतर विद्यालय मड़ावरा, मु अर्श द सनराइज इंटर कालेज कुआंघोषी, शिवम तिवारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, अपेक्षा नायक एसडीएस कांवेट इंटर कॉलेज, अमित नायक माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी बिरधा, कक्षा बारहवीं आरती कुशवाहा किसान इंटर कॉलेज बिरधा, विष्णु सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, गीतांशी राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी, सुनील कुमार शान्ति निकेतन इंटर कालेज महरौनी, रजनी प्रजापति किसान इंटर कॉलेज बिरधा, संजना देवी किसान इंटर कॉलेज बिरधा, भावना सेन बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन, सुनील सेन राजकीय इंटर कॉलेज, विश्वजीत सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, सृष्टि श्री दिगंबर जैन सुधासागर इंटर कालेज, नीलेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, विजय सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी और कृष्ण पाल श्रीमती शीतल बडौनिया गर्ल्स इंटर कालेज किसरदा महरौनी सम्मलित रहे।
विज्ञापन

एक दिन पहले सरकार की ओर से सम्मान समारोह रखा गया था। इसके दूसरे दिन ‘अमर उजाला’ ने कार्यक्रम किया। इसमें जिले के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल में गौतम कुमार व इंटरमीडिएट में आरती कुशवाहा को सम्मानित किया गया। पुरस्कार में मेधावियों को एक घड़ी, बुक्स व शील्ड दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed