{"_id":"5de419b08ebc3e54b05143e6","slug":"lalitpur-student-winners-lalitpur-news-jhs153901118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में परचम
विज्ञापन
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में प्रमाण पत्र के साथ छात्राएं
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकनृत्य और लोकगीत में जनपद के छात्र-छात्राओं ने फहराया परचम
ललितपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं के योगदान के लिए झांसी में हुईं मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य, लोकगीत और वादन में जनपद के छात्र-छात्राओं ने मंडल में परचम लहराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने संयुक्त रूप से लोकनृत्य, लोकगीत और वादन तीनों विधाओं में प्रतिभाग किया था। इसमें नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की टीम में हर्षिता, संज्ञा, रुचि गुप्ता, अपर्णा जैन, शिवानी, रिया, दीपिका, यशिका, नीलम चौबे, साधना, रवीना व राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों में कौशलेंद्र, ब्रजेंद्र, केशव, रोहित, अनुराग, भूपेंद्र आदि प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिए व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नमिता गुप्ता, रूपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, शिमला राठौर, मीरा, श्वेता, रिचा, नंदिता, रानी, ओमप्रकाश पटैरिया आदि उपस्थित रहे।