फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur soldier martyred in road accident in Sikkim

Sikkim Accident: सिक्किम में हुए सड़क हादसे में ललितपुर का जवान शहीद, बच्चों के जन्मदिन पर मिली दुख भरी खबर

Sat, 24 Dec 2022 12:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर/सौजना
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर/सौजना Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 12:43 AM IST
सार

सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए। जिसमें जिले के जवान चरन सिंह भी शहीद हो गए। चरन सिंह के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि शाम को सेना यूनिट से उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Lalitpur soldier martyred in road accident in Sikkim
सिक्किम सड़क हादसा, चरन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में ललितपुर का एक जवान भी शहीद हो गया है। यूनिट से घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। डीएम आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है लेकिन अधिकृत सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास निवासी हुकुम सिंह का बेटा चरन सिंह (35) वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 26 नायक यूनिट में सिक्किम में तैनात था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए। जिसमें जिले के जवान चरन सिंह भी शहीद हो गए। वहीं चरन सिंह के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि शाम को सेना यूनिट से उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी गई है और चरन सिंह के इस घटना में हताहत होने के बारे में बताया गया है। हालांकि डीएम आलोक सिंह देर शाम तक इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। देर रात लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर जवान चरन सिंह के शहीद होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

बच्चों के जन्मदिन पर मिली दुख भरी खबर
परिजनों के मुताबिक चरन सिंह की बेटी और बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान हादसे की सूचना मिली। जिससे खुशियों का माहौल दुख में बदल गया। परिजन मोबाइल पर उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं। देर शाम थानाध्यक्ष संदीप सिंह सेंगर चरन सिंह के घर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यूनिट से मिली सूचना के आधार पर ही परिजन तरह तरह अटकलें लगा रहे हैं। 

22 दिन पहले ही गया था ड्यूटी पर
परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले वह अवकाश पर एक माह के लिए आया था। गांव में कुछ काम होने पर उसने अवकाश एक माह के लिए बढ़ा लिया था। एक दिसंबर को वह सिक्किम के लिए रवाना हो गया था।

विज्ञापन

सिक्किम में हुए हादसे के संबंध में जानकारी मिली है। लेकिन सेना के जवान सौजना निवासी चरन सिंह के संबंध में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। -आलोक सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed