फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur security

जिले को सात जोन व सत्तरह सैक्टर में बांटा

Sat, 21 Dec 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
lalitpur security
ललितपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विभिन्न जनपदों में हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से ललितपुर जिले को सात जोन व सत्तरह सेक्टर में बांटकर सुरक्षा की जा रही है। वहीं, नगर को भी दस सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के कई शहरों में हिंसक घटनाएं ह़ुई हैं। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट पर है। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन द्वारा जिला को सात जोन व सत्तरह सेक्टर मेें बांटकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पूरे जिला के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार व थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला जा रहा है और लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और शांति बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी शहर में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ नाराहट ने पुलिस फोर्स के साथ पुलिस लाइन से घंटाघर, सावरकर चौक, नदीपुरा व उसी मार्ग से लौटकर घंटाघर तक पैदल मार्च किया। वहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण शहर में दस सेक्टर और बारह मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed