फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Relief from the British-era bridge built on the Shahzad River, a new bridge will be built soon.

Lalitpur: शहजाद नदी पर बने ब्रिटिश काल के पुल से मिलेगी निजात, 11 करोड़ की लागत से जल्द बनेगा नया पुल

Thu, 25 Sep 2025 02:52 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 25 Sep 2025 02:52 PM IST
सार

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुल निर्माण होने से राहगीर व शहरवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

विज्ञापन
Lalitpur: Relief from the British-era bridge built on the Shahzad River, a new bridge will be built soon.
शहजाद नदी पर बना पुराना पुल - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के मवेशी बाजार-नदीपुरा के बीच से निकली शहजाद नदी पर निर्मित अंग्रेजी शासनकाल के संकरे पुल से जल्द ही निजात मिलेगी। पुराने पुल को ढहाकर नए पुल निर्माण की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। सेतु निगम व राजस्व की टीम ने नापजोख की है। बारिश के मौसम में गोविंद सागर बांध के गेट खोले जाने पर पुल के ऊपर पानी आ जाता था। अब नया पुल ऊंचाई वाला होने के कारण मानसून सीजन में आवागमन सुचारू रहेगा। पुल की चौड़ाई अधिक होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


सुगम यातायात में शहजाद नदी का अंग्रेजी शासनकाल का संकरा व नीचा पुल समस्या बना हुआ है। यहां पर सुविधा से निकलना तक मुश्किल है। दो भारी वाहनों की निकासी मुश्किल हो जाती है। यही नहीं अधिक पुराना होने से सुरक्षा के लिए दोनों ओर रेलिंग की सुविधा नहीं थी। संकरा होने से अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पुल से रैंगकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन


बारिश में बंद नहीं होगा मार्ग, जाम से मिलेगी निजात

लेकिन, अब जल्द ही पुराने व जर्जर पुल की समस्या दूर होगी। शासन ने अप्रैल माह में नए पुल के निर्माण को स्वीकृति दे दी थी। पुल का निर्माण कार्य 11 करोड़ से किया जाएगा। यही नहीं इसकी चौड़ाई 7.5 मीटर और ऊंचाई आठ मीटर हो रही है। पुल के निर्माण के लिए लघुसेतु निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत लाइन हटाने के लिए एस्टीमेट बढ़ रहा है। इस पर रिवाइज एस्टीमेट के विद्युत विभाग, राजस्व व पीडब्ल्यूडी की टीम ने संयुक्त असिसमेंट किया। साथ ही पुल के सीमाकंन राजस्व व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुल निर्माण होने से राहगीर व शहरवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। बारिश में मार्ग बंद नहीं होगा। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर पानी होने से पांच किलोमीटर का लगाते थे चक्कर

शहजाद नदी का पुल अधिक नीचा है। बांध से पानी छोड़े जाने पर पुल जलमग्न हो जाता था। पुल पर लगभग छह से सात फिट से अधिक ऊंचाई तक डूब जाता था। इससे आवागमन का संकट हो जाता है। ऐसे में शहर से बाहर जाने वालों को चार किलोमीटर तो ढुराबाजार की ओर से शहर में आने वालों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय से नहीं पहुंच पाते हैं। मरीजों को अधिक समस्या हो जाती है।



एक नजर

- निर्माण लागत - 11.02 करोड़
- पुल की लंबाई - 96.04 मीटर

- पुल की चौड़ाई - 7.5 मीटर
- पुल की ऊंचाई - 08 मीटर


उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शहजाद नदी पर पुल के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। राजस्व व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीमांकन कर लिया गया है। विद्युत विभाग ने लाइन हटाने के लिए सर्वे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed