{"_id":"68b81331f4bd1501de039114","slug":"lalitpur-police-prv-team-attacked-case-registered-and-search-for-accused-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: पीआरवी पुलिस टीम पर हमला, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: पीआरवी पुलिस टीम पर हमला, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
Wed, 03 Sep 2025 03:42 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:42 PM IST
सार
कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़ित सिपाही याशवेंद्र राजपूत की तहरीर पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
सूचना पर मौके पर गई डायल 112 पीआरवी टीम के साथ लौटते वक्त एक पक्ष ने हमला बोल दिया। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तलाश में जुट गई है।
कोतवाली सदर क्षेत्र में संचालित डायल 112 पीआरवी में तैनात याशवेंद्र राजपूत मंगलवार को एक इवेंट की सूचना पर मोहल्ला डोढा घाट गया था। साथ में होमगार्ड वीरन भी था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझाया और वापिस निकल आई। रास्ते में मनीष और उसका दोस्त छोटू रजक ने पीआरवी वाहन को रोक कर चालक होमगार्ड वीरन सिंह को एक थप्पड मार दिया। सिपाही यशवेंद्र ने छोटू रजक को रोकने का प्रयास किया तो वह उससे भी उलझते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा और वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद आरोपी मनीष व उसके दो साथियों ने सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए आरोपी छोटू रजक को मौके से छुडवाकर भगवा दिया।
भागते समय आरोपी छोटू ने मोहल्ले में दोबारा आने पर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। पीआरवी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट होने की सूचना पर पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़ित सिपाही याशवेंद्र राजपूत की तहरीर पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।