{"_id":"6a145fbf93d61e18a20be7e8","slug":"lalitpur-meritorious-students-received-bhavishya-jyoti-samman-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान, बोले- अब कुछ कर है दिखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान, बोले- अब कुछ कर है दिखाना
Wed, 27 May 2026 01:08 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 27 May 2026 01:08 PM IST
सार
अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड और भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र के साथ मेधावी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के रामनगर स्थित कल्यान सिंह सभागार में सोमवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड और भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावक उत्साहित नजर आए। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान,अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, बीएसए रणवीर सिंह, प्रभारी डीआईओएस कोमल चंद्र नरवरिया ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद की मेरिट के टॉप-टेन छात्र-छात्राओं के साथ साथ 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया जाता सम्मानित।
- फोटो : संवाद
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि आगे की राह तय करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानना चाहिए और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने मेधावियों से कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित रखें और उसी दिशा में मेहनत करते हुए पढ़ाई करें, सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी छात्र को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन पारसनाथ यादव ने युवाओं को कड़ी मेहनत और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सौरभ यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं और देश का भविष्य इन्हीं कंधों पर सुरक्षित है। इसके साथ अन्य वक्ताओं ने सभी को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया और मेहनत, अनुशासन और सही दिशा को ही सफलता की कुंजी बताया।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर रहे आकर्षण का केंद्र
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर विजेता रहे। इन होनहार छात्रा-छात्राओं को जब मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओ ने भी अपने आप काे गौरवान्वित महसूस किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद
छात्राओं ने दी प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
समारोह के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसमें छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए सतयुग से लेकर कलयुग तक के समय महिलाओं और आमलोगों के जीवन को दर्शाया गया। इसे देखकर हॉल में बैठे सभी लोगों ने तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साह बढाया। वहीं वेलकम डांस समूह में शामिल गौरी, संस्कृति, आशी, राशि और शिवानी ने अपनी शानदार नृत्य कला का प्रदर्शन किया। वहीं ग्रुप की ओर से मानी, श्रद्धा, स्वाती, इंद्रेश और मुस्कान ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया।
यह रहे कार्यक्रम उपस्थित
सम्मान समारोह में प्रमुख प्रायोजक और प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। जिसमें आदर्श श्रीवास्तव (एमडी, श्रीवास्तव हीरो), डॉ. ओपी सिंह (सीईओ, बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड), सर्वेश गौतम (हैप्पीपॉट गार्डन), मोहित अग्रवाल (बर्डी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर), हेमंत श्रीवास्तव (उमा ऑटो झांसी - विनफास्ट ईवी कार) और तोशीफ खान (शिवाजी आईएएस एकेडमी) शामिल रहे।

कार्यक्रम में बैठे विद्यार्थी व अतिथि।
- फोटो : संवाद
इस कार्यक्रम में सम्मानित होकर काफी अच्छा लगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को इस प्रकार से बड़े मंच पर सम्मान मिलने पर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। आगे भी इसी प्रकार से मेहनत करके पढ़ाई कर अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। अनिर्वत रावत
परीक्षा में अच्छे अंक पाने पर और उसके लिए उसे सम्मान मिलने से काफी खुश हूं। अमर उजाला का यह प्रयास काफी सराहनीय और प्रोत्साहित करने वाला है। - आशी शर्मा
सम्मान समारोह में सम्मानित होने के लिए बुलाए जाने के बाद से वह अपने आप को गौरांवित महसूस कर रही थी। वह अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में आई। यहां सम्मानित होने पर उसे और उसके अभिभावकों को काफी खुशी मिली। वैष्णवी निगम
बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलने पर अन्य बच्चों के साथ वह भी काफी खुश है। इस प्रकार से सम्मानित होने पर उसे पढ़ाई करने के लिए और अधिक प्रेरणा मिली।- सिद्धि राय
कार्यक्रम के दौरान का वीडियो...