{"_id":"68af493a75f0fc620a003f1e","slug":"lalitpur-list-of-basic-state-teacher-award-released-sachin-of-lalitpur-is-also-included-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: बेसिक राज्य अध्यापक पुरस्कार की लिस्ट जारी, 66 शिक्षकों में ललितपुर के सचिन भी हैं शामिल, देखे सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: बेसिक राज्य अध्यापक पुरस्कार की लिस्ट जारी, 66 शिक्षकों में ललितपुर के सचिन भी हैं शामिल, देखे सूची
Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
सार
राज्य सरकार ने बुधवार को परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के राज्य अध्यापक पुरस्कारों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
राज्य सरकार ने बुधवार को परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के भी राज्य अध्यापक पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस बार बेसिक शिक्षा के 66 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) दीपक कुमार ने आज राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। 66 लोगों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, आगरा, औरैया बांदा, बाराबंकी, बरेली, भदोही, सीतापुर, शामली आदि जिले शामिल हैं। जिसमें जिला ललितपुर अंतर्गत विकासखंड बिरधा के कंपोजिट विद्यालय टेनगा के सहायक अध्यापक सचिन निरंजन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन