फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur jawan injured in road accident in Sikkim

Lalitpur News: सिक्किम में हुए सड़क हादसे में ललितपुर का जवान घायल

Fri, 23 Dec 2022 10:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Lalitpur jawan injured in road accident in Sikkim
ललितपुर/सौजना। सिक्किम में शुक्रवार को हुए हादसे में ललितपुर का एक जवान भी हताहत हो गया है। यूनिट से घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। डीएम आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है लेकिन अधिकृत सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास निवासी हुकुम सिंह का बेटा चरन सिंह (35) वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 26 नायक यूनिट में सिक्किम में तैनात था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए। जिसमें जिले का जवान चरन सिंह भी घायल हो गया। वहीं चरन सिंह के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि शाम को सेना यूनिट से उसे फोन पर घटना की जानकारी दी गई है और चरन सिंह के इस घटना में हताहत होने के बारे में बताया गया है। हालांकि डीएम आलोक सिंह देर शाम तक इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

बच्चों के जन्मदिन पर मिली दुख भरी खबर
परिजनों के मुताबिक चरन सिंह की बेटी और बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान हादसे की सूचना मिली। जिससे खुशियों का माहौल दुख में बदल गया। परिजन मोबाइल पर उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं। देर शाम थानाध्यक्ष संदीप सिंह सेंगर चरन सिंह के घर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यूनिट से मिली सूचना के आधार पर ही परिजन तरह तरह अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि जनपद स्तर पर अभी चरन सिंह को लेकर कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिन पहले ही गया था ड्यूटी पर
परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले वह अवकाश पर एक माह के लिए आया था। गांव मेें कुछ काम होने पर उसने अवकाश एक माह के लिए बढ़ा लिया था। एक दिसंबर को वह सिक्किम के लिए रवाना हो गया था।

सिक्किम में हुए हादसे के संबंध में जानकारी मिली है। लेकिन सेना के जवान सौजना निवासी चरन सिंह के संबंध में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। - आलोक सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed