फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Girl raped on the pretext of marriage

Lalitpur: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, रिश्ता तय होने पर तुड़वाया, केस दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 09:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 21 Jan 2026 09:59 AM IST
सार

शाहरूख  शादी का झूठा आश्वासन देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। यहीं नहीं जब घर पर युवती का शादी के लिए रिश्ता आया ताे उसे भी तुड़वाया दिया। दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के बाद युवती ने पुलिस की शरण ली है।

विज्ञापन
Lalitpur: Girl raped on the pretext of marriage
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाने और अब शादी के लिए मना करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



मामला थाना ललितपुर कोतवाली इलाके का बताया गया है। शाहरूख पठान निवासी मोहल्ला गोविंद नगर पिछले कुछ वर्षों से उससे शादी का झूठा आश्वासन देकर संबंध बनाए हुए था। आरोपी ने उसका कई बार शारीरिक शोषण भी किया और अश्लील वीडियो बनाए। उसके लिए जो भी शादी के लिए रिश्ता आता था, तो वह शादी के रिश्ते तुड़वा देता था। जब वह शाहरूख से शादी करने के लिए कहती तो वह आज-कल की बात कहकर टालता रहा। अब जब उसने शाहरूख पठान से शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इस पर उसने आरोपी के परिजनों को इसका उलाहना दिया तो उसके परिजनों उससे कहा कि उसकी और शाहरूख की शादी नहीं होगी। शाहरूख से भी कई बार शादी के लिए कहा तो वह उसको धमकी दे रहा है कि शादी के लिए ज्यादा दबाव डाला तो वह आत्महत्या कर लेगा। उसे व उसके परिजनों को झूठे केस में फंसवा देगा। इस कारण से वह मानसिक रूप से परेशान है। में आत्मा हत्या कर लूगा और तुम्हें व तुम्हारे परिजनो को झूठे प्रकरण फसवा दूंगा। जिसको लेकर प्रार्थिनी काफी मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed