{"_id":"628b39f4fcf0e713812e9a0b","slug":"lalitpur-four-year-old-boy-kidnapped-for-begging-police-bring-him-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: भीख मंगवाने के लिए किया चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: भीख मंगवाने के लिए किया चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Mon, 23 May 2022 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 May 2022 01:08 PM IST
सार
बच्चे के अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर से अपह्रत हुए चार वर्षीय बच्चे को बानपुर थाना पुलिस ने सकुशल बरामद करते अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। एमपी निवासी अपहरणकर्ता ने बच्चे को भीख मंगवाने के लिए अपहरण कर ले गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम बरतला निवासी चार वर्षीय रविकांत का 19 मई की रात्रि उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने चाचा के साथ घर में सो रहा था। बच्चे के अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनुज गंगवार अपह्रत बच्चे को बरामद करने में जुट गए थे। पुलिस की टीमें बानपुर से सटे एमपी क्षेत्र में जाकर लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन