{"_id":"68d39258ad68ac7a2c0d9176","slug":"lalitpur-five-policemen-suspended-for-failing-to-uncuff-a-young-man-who-was-on-parole-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: युवक की हथकड़ी न खोलने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, पिता के अंतिम संस्कार में पैरोल पर आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: युवक की हथकड़ी न खोलने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, पिता के अंतिम संस्कार में पैरोल पर आया था
Wed, 24 Sep 2025 12:10 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:10 PM IST
सार
पिता के आत्महत्या के बाद जेल से दो घंटे की पैरोल पर आए शिवम राठौर के हाथ में लगी हथकड़ी न खोलने पर एसपी ने उसकी सुरक्षा में गार्डों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पिता के आत्महत्या के बाद जेल से दो घंटे की पैरोल पर आए शिवम राठौर के हाथ में लगी हथकड़ी न खोलने पर एसपी ने उसकी सुरक्षा में गार्डों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और दो सिपाही शामिल हैं। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई है।
एक फाइनेंस कंपनी फ्रॉड केस में गिरफ्तार शिवम राठौर के पिता लक्ष्मीनारायण के आत्महत्या करने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से दो घंटे की पैरोल पर शिवम को बाहर लाया गया था। अंतिम संस्कार के दौरान शिवम राठौर के हाथ की हथकड़ी नहीं खोली गई थी। जिससे वह हथकड़ी लगी अवस्था में ही पिता की अंतिम संस्कार क्रिया में शामिल हुआ था। अंतिम संस्कार के समय भी हाथ की हथकड़ी न खोले जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने गंभीरता से लिया और सुरक्षा गार्ड में तैनात पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, श्याम सुंदर, सिपाही अंकित द्विवेदी, विशिख सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि कि मृतक के परिजनों से वार्ता हुई है। वार्ता में यह आया था कि विवेचक कमलेश और एक सिपाही विवेक के द्वारा परिवारीजनों से दुर्व्यवहार किया गया था। इनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक के चाचा ने वीडियो किया जारी
मंगलवार को पुलिस ने मृतक लक्ष्मीनारायण के चाचा रामचरन का वीडियो जारी किया। जिसमें रामचरन ने कहा कि लक्ष्मीनारायण के संबंध में उनके पुत्र व परिजनों संग एसपी से मुलाकात हुई। जिसमें एसपी ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया कि बच्चे को पूरा न्याय दिलाएंगे। किसी तरह की कोई ऐसी कार्रवाई नहीं होगी, जिससे कि कोई नुकसान न हो। वह और उनका परिवार कोई नेतागिरी नहीं करवाना चाहते हैं।