{"_id":"5a020a2a4f1c1bc8678b9ee2","slug":"lalitpur-dm-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे शौचालय पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे शौचालय पर डीएम ने लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
administration news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विकासखंड जखौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौंड़ा में संचालित प्राथमिक विद्यालय चंदेरा व प्राथमिक विद्यालय रोड़ा प्रथम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय चंदेरा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार को छोड़कर दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए बन रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची और साथ ही रसोइयों को स्वच्छता व सावधानी से भोजन पकाने और भोजन में पैंकिंग वाले मसालों व तेल का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चंदेरा विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप के प्लेटफार्म का फर्श टूटा हुआ था और शौचालय की स्थिति ठीक नहीं मिली। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालय रोड़ा प्रथम के विद्यालय के शौचालयों में काफी गंदगी पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय स्टाफ की जमकर फटकार लगाई।
इस पर शिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मी के स्थानांतरण के बाद अन्य कोई सफाईकर्मी गांव में नियुक्त नहीं किया गया है, इससे शौचालयों में सफाई नहीं हो पा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय भी उपस्थित रहे।