{"_id":"6230486102ec3d2bd14ffb6d","slug":"lalitpur-dead-body-of-a-middle-aged-found-hanging-on-a-tree-in-the-field-in-talbehat-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: तालबेहट क्षेत्र में खेत में पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: तालबेहट क्षेत्र में खेत में पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव, घर में मचा कोहराम
Tue, 15 Mar 2022 01:34 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 15 Mar 2022 01:34 PM IST
सार
सिविल लाइंस निवासी रामकिशन ग्राम प्रधान के पास काम करता था। उसका शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तालबेहट क्षेत्र में मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव खेत में पेड़ पर लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी रामकिशन (55) का शव संदिग्ध हालात में खेत में पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि वह गांव में प्रधान के खेत पर रखवाली करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।