फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Congress leader Priyanka Gandhi meets the relatives of the deceased farmers said the government has completely failed

ललितपुर: मृतक किसानों के परिजनों से मिलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कहा- सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी

Fri, 29 Oct 2021 02:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 02:01 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सुबह सावरमती एक्सप्रेस से ललितपुर पहुंची थीं। रेलवे स्टेशन से वह पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन पहुंचीं जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप के साथ करीब डेढ घंटे बातचीत की।

विज्ञापन
Lalitpur Congress leader Priyanka Gandhi meets the relatives of the deceased farmers said the government has completely failed
ललितपुर में मृतक किसान की बेटी को सांत्वना देतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर सुनवाई नहीं कर रही है। आलम यह है कि किसान महीनों से सड़क पर है, कहीं कुचला जा रहा तो कही पर खाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। अधिकारी और नेता खाद कालाबाजारी की सांठगांठ में लगे रहते हैं। सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। वह शुक्रवार को पाली निवासी किसान के फांसी लगाने से हुई मौत पर उसके परिजनों से मिलने पहुंची थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव का शुक्रवार सुबह 7.07 बजे सावरमती एक्सप्रेस से प्लेटफार्म दो पर उतरते ही कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। वह पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन पहुंचीं जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप के साथ करीब डेढ घंटे बातचीत की। एसडीएम सदर डॉ. संतोष उपाध्याय व सीओ फूलचंद्र से मुलाकात की।
विज्ञापन


सर्किट हाउस से वह पाली के मोहल्ला पंडियाना पहुंचीं जहां मृतक बल्लू पाल सहित चार मृतकों के बच्चों व परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ कराना पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बोरियों से खाद की चोरी हो रही है पहले 50 किलो की बोरी होती थी लेकिन अब 45 किलो की बोरी किसानों को दी जा रही है। किसान से दाम अधिक लिए जा रहे हैं लेकिन खाद पूरी नहीं मिल पा रही है। आज किसान महीनों से सड़क पर है लेकिन सरकार एक नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि चार परिवारों में दो लोगों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lalitpur Congress leader Priyanka Gandhi meets the relatives of the deceased farmers said the government has completely failed
झांसी में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

ललितपुर से झांसी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा
ललितपुर में किसान की मौत के मामले में किसान परिवार को सांत्वना देने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी झांसी आई। यहां उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई और महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दतिया निकल गईं।

Lalitpur Congress leader Priyanka Gandhi meets the relatives of the deceased farmers said the government has completely failed
दतिया में मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
झांसी से प्रियंका गांधी दतिया पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री पीतांबरा पीठ पर मां पीतांबरा की पूजा अर्चना की। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed