फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur clean and beautiful making take sapath

ललितपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प

Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur clean and beautiful making take sapath
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने वार्ड एक व तीन में सफाई अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता होने पर 70 प्रतिशत बीमारियों से बचाव होता है। इससे बचने वाले पैसे का उपयोग शिक्षा सहित अन्य कार्यों पर कर सकते हैं। उन्होंने ललितपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन ने पॉलिथीन सामग्री को प्रतिबंधित किया है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा था। लोगों के शरीर पर इसके दुष्प्रभाव देखे जा रहे थे। हम इस सामग्री का प्रयोग नहीं करके से पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। शुद्ध पेयजल ही पीयें वरना दूषित होने पर शरीर में कई तरह की बीमारियां पनप सकती हैं। बाहर शौच करने से भी विभिन्न तरह की बीमारियां फैलती हैं। भोजन करने से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं। इन तरीकों से पीलिया, एनीमिया, डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इससे पहले उनके निर्देशन में सफाई कर्मियों ने सफाई का अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों से कहा गया कि घर को स्वस्थ्य बनाने के लिए स्वच्छता पर ध्यान रखना होगा। जिस पर हम घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह घर के बाहर कूड़ा, करकट न फैलाए। यदि इन उपायों को अमल में लाया जाए तो वह दिन दूर नहीं, जब ललितपुर को स्वच्छ और सुंदर का सपना साकार हो जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य नायक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed