फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Case filed against former Municipal Chairman on court's order

Lalitpur: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, यह लगे हैं आरोप

Tue, 26 Aug 2025 10:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 26 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

आरोप था कि रमेश खटीक ने पूर्व में उसे धमकी दी थी कि 25 लाख रुपये नहीं दिया तो न प्लाट पर मकान बना पाएगा और न ही कब्जा रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lalitpur: Case filed against former Municipal Chairman on court's order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक के खिलाफ कोतवाली सदर में कोर्ट के आदेश पर निर्माण ध्वस्त कर छह लाख रुपये की सामग्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाने और 25 लाख रुपये मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी मीना ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि उसने वर्ष 2021 में एक व्यक्ति से 1800 वर्गफीट का प्लाट खरीदा था, जोकि सागर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा है। उक्त प्लाट पर उसने दीवार का निर्माण कराया था। 23-24 अप्रैल को रमेश खटीक निवासी सुभाषपुरा अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा। बाउंड्रीवॉल तथा नींव को तोड़कर नष्ट कर दिया। पिलर्स काट दिए थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामग्री भरकर ले गए। इससे उसे छह लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


यह भी आरोप था कि रमेश खटीक ने पूर्व में उसे धमकी दी थी कि 25 लाख रुपये नहीं दिया तो न प्लाट पर मकान बना पाएगा और न ही कब्जा रहने दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत उसके पति संतोष कुमार को 24 अप्रैल को एक व्यक्ति बुलाने आया। उसके पति से कहा कि पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक ने उसके प्लाट पर निर्मित बाउंड्रीवाल और पिलर गिरा दिया है। वे दोनों अपने प्लाट पर पहुंचे तो बाउंड्रीवाल व पिलर टूटे मिले। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 23 व 24 अप्रैल को रमेश खटीक व उसके आदमी रिवाल्वर व जेसीबी के साथ आए थे। उन्होंने बाउंड्रीवाल, नींव को जेसीबी से नष्ट किया। कटर से पिलर को काटा और ट्रैक्टर-ट्रॉली में मैटेरियल भरकर ले गए। 25 अप्रैल को वे लोग सुभाषपुरा स्थित रमेश खटीक के घर पहुंचे। उसने संतोष को धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed