फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Businessman dies after being hit by a train while crossing the tracks

ललितपुर: ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, पटरी पार करते समय हुआ हादसा

Sun, 19 Oct 2025 01:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 19 Oct 2025 01:42 PM IST
सार

अमित प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए पटरी पार करते समय झांसी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lalitpur: Businessman dies after being hit by a train while crossing the tracks
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुत्री को लेने रेलवे स्टेशन पर गए व्यापारी अमित गुप्ता (48) की शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पटरी पार करते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमित गुप्ता शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे स्टेशन पर अपनी पुत्री को लेने गया था। पुत्री भोपाल से ट्रेन से आ रही थी। अमित प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए पटरी पार करते समय झांसी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी कर्मी ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घंटाघर के पास उनकी नवीन स्टेशनरी नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया कि हादसे इससे अनजान अमित की पुत्री ट्रेन से उतरकर घर पहुंच गई थी। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed