{"_id":"68f49d27e01ae8b2f70dc3e2","slug":"lalitpur-businessman-dies-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-the-tracks-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, पटरी पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, पटरी पार करते समय हुआ हादसा
Sun, 19 Oct 2025 01:42 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:42 PM IST
सार
अमित प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए पटरी पार करते समय झांसी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पुत्री को लेने रेलवे स्टेशन पर गए व्यापारी अमित गुप्ता (48) की शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पटरी पार करते समय यह हादसा हुआ।
कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमित गुप्ता शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे स्टेशन पर अपनी पुत्री को लेने गया था। पुत्री भोपाल से ट्रेन से आ रही थी। अमित प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए पटरी पार करते समय झांसी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी कर्मी ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घंटाघर के पास उनकी नवीन स्टेशनरी नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया कि हादसे इससे अनजान अमित की पुत्री ट्रेन से उतरकर घर पहुंच गई थी। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।