{"_id":"6a1efe81d78f0255660d212c","slug":"lalitpur-a-newly-married-woman-hanged-herself-to-death-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नव विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी, बिहार के सिवान में है मायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नव विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी, बिहार के सिवान में है मायका
Tue, 02 Jun 2026 09:32 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:32 PM IST
सार
अंजली शादी के बाद से अपने मायके नहीं गई थी, माता पिता से घर आने की बात कहने पर भी कोई उसे लेने नहीं आया। पति कुआं पर नहाने गया था इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी।
विज्ञापन
नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में एक नव विवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल में फंदे से लटक कर जान दे दी।
ग्राम बिरारी निवासी मंगल राय की शादी तीन माह पहले अंजली राय (27) से हुई थी। उसका मायका बिहार के सिवान में है। शादी के बाद से वह अपने मायके नहीं गई थी, जिस पर वह अक्सर अपने माता पिता को फोन करके लिवा ले जाने की बात करती थी, लेकिन माता पिता उसे लेने नहीं आए। इस पर कुछ दिन पहले पति उसे अपनी बहन के यहां ताल बेहट लेकर गया और दो दिन पहले ही लौटकर घर आए थे। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे उसका पति गांव में कुआं पर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अंजली ने घर में अपने कमरे में जाकर पंखे पर दुपट्टा से फंदे पर लटक कर जान दे दी। घर पहुंचे पति ने दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो पंखे पर दुपट्टे के फंदे से अंजली का शव लटक रहा था। शोर-शराब सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खिड़की तोड़ कर भीतर गए और शव को नीचे उतारा।
जानकारी पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।