{"_id":"68da7ca62c6f8266e70d972d","slug":"lalitpur-a-loving-couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-from-the-same-tree-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम...एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, शादी तय होने से थे आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम...एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, शादी तय होने से थे आहत
Mon, 29 Sep 2025 06:10 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:10 PM IST
सार
बताया गया कि दोनों शुक्रवार से लापता थे, रविवार की रात को एक ही पेड़ से दोनों के शव बरामद हुये हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
थाना जखौरा अंतर्गत बांसी रोड़ गर्राघाट नदी से कुछ ही दूर एक ही पेड़ पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की शादी तय होने के बाद दोनों ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है।
मृतकों की पहचान 17 वर्षीय मनीषा पुत्री सुकन सहरिया निवासी नगवास एवं 19 वर्षीय सीताराम पुत्र कल्लू सहरिया निवासी आलापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। वहीं, सीताराम की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से आहत होकर दोनों ने एक साथ यह कदम उठाया रविवार की रात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। दोनों प्रेमी युगल शुक्रवार से लापता बताए जा रहे हैं । पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।