फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A farmer returning from the field had a heart attack, his mother also died of shock

Lalitpur: खेत से लौट रहे किसान को आया हार्ट अटैक, सदमे से मां की भी मौत, दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 02 Sep 2025 08:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Sep 2025 08:40 PM IST
सार

दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार होता देख वहां सब की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Lalitpur: A farmer returning from the field had a heart attack, his mother also died of shock
शांति बाई और हरिनंदन - फोटो : संवाद

विस्तार

खेत से लौट रहे किसान को हार्ट अटैक आ गया और उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां को ऐसा सदमा लगा कि कुछ देर बाद उसने भी अपने प्राण त्याग दिए। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार होता देख वहां सब की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


सौजना विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना के नरसिंह मोहल्ला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 46 वर्षीय किसान हरि नंदन को खेत से लौटते समय हार्ट अटैक आया उनकी मौत के 2 घंटे बाद उनकी 90 वर्षीय मां शांति बाई ने भी दम तोड़ दिया। घटना सुबह 9 बजे की है।  हरिनंदन अपने खेत से घर लौट रहा था रास्ते में वह अचानक गिर पड़ा। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए चिकित्सा ने हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु की पुष्टि की। परिजन हरिनंदन के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान दोपहर 1 बजे उनकी मां शांति बाई को भी बेटे की मौत के सदमे से उनकी मौत हो गई। बताया कि हरिनंदन पिछले कुछ समय से फसल खराब होने और कर्ज को लेकर चिंतित थे। मां बेटे दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed