फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: 34 people who went to Maharashtra for work were allegedly held hostage.

ललितपुर: मजदूरी के लिए गए 34 लोगों को महाराष्ट्र में बंधक बनाने का आरोप, पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित परिवार

Tue, 11 Nov 2025 03:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 11 Nov 2025 03:26 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उन लोगों में उसकी दो बेटी, दामाद और बच्चे भी हैं। बेटी से फोन पर बात हुई थी उसने बताया कि ठेकेदार उनका उत्पीड़न कर रहा है और उन्हें घर नहीं आने दे रहा है।

विज्ञापन
Lalitpur: 34 people who went to Maharashtra for work were allegedly held hostage.
बांसी पुलिस चौकी के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारिया समाज के एक परिवार ने पुलिस के पास पहुंचकर महाराष्ट्र के एक ठेकेदार पर 34 लोगों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि ठेकेदार ने मजदूरी के लिए बुलाया था लेकिन अब आने नहीं दे रहा और उन लोगों उत्पीड़न कर रहा है।

विज्ञापन


थाना जखौरा इलाके के ग्राम लखनपुरा के मजरा नन्दीपुरा निवासी चउंवा सहरिया ने पुलिस को बताया कि दीपावली से पहले मजदूरी से लौटने के दौरान जलगांव स्टेशन पर एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने अपना परिचय महाराष्ट्र प्रांत के जालना औरंगाबाद का बड़ा ठेकेदार बताते हुए कहा कि काम के लिए मजदूरों की आवश्यकता है। उस समय वह लोग अपने घर आ गये थे। कुछ दिन बाद उसी व्यक्ति का फोन आया और किराये के लिए 7 हजार रुपये फोनपे करते हुए काम पर आने की बात कही। इसके बाद सहारिया समाज के 34 लोग ठेकेदार के अनुसार बताये गये काम के लिए निकल गये। जिसमें कारी पहाड़ी से 10, टीकर से 13 और नन्दीपुरा से 11 महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। इसमें उसकी दो बेटी दामाद और उनके बच्चे भी है। चउंवा सहरिया ने बताया कि उनकी बेटी का फोन आया है कि ठेकेदार उनका उत्पीड़न कर रहा है उन्हें आने नहीं दे रहा है बंधक बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में बांसी पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक पवार का कहना है ठेकेदार से बात हुई है उसने बताया है कि यह लोग पहले से रुपये ले रखे हैं, एक माह में जब काम हो जायेगा तो आ जाऐंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed