फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur- 198 corona patient found.

जिले में 198 मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज

Sun, 18 Apr 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
lalitpur- 198 corona patient found.
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। शनिवार को जनपद में 198 संक्रमित और मिले हैं, जबकि 46 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। वहीं अब जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1522 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर 1864 सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें शनिवार को 198 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर विधि से 23, ट्रूनेट से 3 और एंटीजन विधि से 172 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 15 लोगों की रिपोर्ट झांसी से प्राप्त हुई है। उधर, प्राप्त जांच रिपोर्ट में अकेले शहर से ही कुल 112 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि जखौरा क्षेत्र में 24, बिरधा क्षेत्र में 19, तालबेहट क्षेत्र में आठ, महरौनी क्षेत्र में 9, बार क्षेत्र में 6 और मड़ावरा में चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को राहत की बात यह रही कि 46 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं शनिवार की जांच रिपोर्ट में तीन व दो वर्षीय चार मासूमों समेत दस वर्ष तक की आयु के दस बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 20 बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 70 वर्ष से अधिक उम्र में छह बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed