फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lakhs of rupees swindled in the name of getting a job and a sewing machine

Lalitpur News: नौकरी, सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 17 Apr 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees swindled in the name of getting a job and a sewing machine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिलाई मशीन दिलवाने एवं मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए 12 महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि वे सभी स्वयं सहायता समूह ग्राम रजवारा की सदस्य हैं। छह-सात माह पूर्व पवन शर्मा निवासी ग्राम नाराहट उनके गांव आया। उसने खुद को सांसद का भतीजा बताया। पवन शर्मा ने समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बदले प्रति महिला से एक हजार रुपये मांगे। साथ ही एक विज्ञप्ति दिखाते हुए कहा कि अमरपुर मंडी के पास निर्मित मेडिकल कॉलेज में कुछ कर्मचारियों की भर्ती निकली है। वह उनकी भर्ती करवा देगा। इसके बदले में रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन ने उन महिलाओं से सिलाई मशीन के नाम पर 12 हजार और नौकरी लगवाने के लिए 3,25000 रुपये ले लिए। लेकिन, अब तक न सिलाई मशीन मिली न किसी महिला की नौकरी लगी। पत्र पर दीप्ती राजे, पूजा, सीमा कुशवाहा, रानी कुशवाहा, मानसी, नीलम, नेहा, किरन सहित अन्य महिलाओं के हस्ताक्षर हैं। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। दीप्ती राजे निवासी ग्राम रजवारा की तहरीर पर आरोपी पवन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed